{"_id":"645d0380b3f96615410c0b26","slug":"five-miscreants-declared-miscreants-open-history-sheet-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-161760-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच बदमाश दुराचारी घोषित, खुली हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच बदमाश दुराचारी घोषित, खुली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
- कैंपियरगंज, चौरीचौरा, गीडा, गुलरिहा और चिलुआताल पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विभिन्न अपराधों को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को अलग-अलग थानों की पुलिस ने दुराचारी घोषित किया। उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर ए प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा निवासी सन्नी उर्फ महताब के खिलाफ कैंट, राजघाट, कोतवाली, गोरखनाथ और कैंपियरगंज में लूट एवं चोरी सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रौतनिया सरदार नगर निवासी वीरू पासवान चौरीचौरा में लूट, चोरी और गैंगस्टर का अभियुक्त है। गीडा के जगदीशपुर गांव के स्कन्द उपाध्याय के खिलाफ देवरिया के भलुवनी, सहजनवां और गीडा में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गुलरिहा के जैनपुर, महुअवा गांव के श्रीकेश निषाद के खिलाफ गुलरिहा थाना में लूट सहित चार मुकदमे और चिलुआताल के डोहरिया गांव के रणधीर उर्फ जानू यादव के खिलाफ चिलुआताल के अलावा महराजगंज के फरेंदा, गुलरिहा में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी को दुुराचारी घोषित करके पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
0000