फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five million Japanese printing machines installed in Geeta Press Gorakhpur

गीता प्रेस में लगेगी पांच करोड़ की जापानी प्रिंटिंग मशीन, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Sat, 28 Nov 2020 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Five million Japanese printing machines installed in Geeta Press Gorakhpur
गोरखपुर गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

गीता प्रेस की धार्मिक एवं आध्यात्मिक किताबों को और सुंदर व मनमोहक बनाने के लिए गीता प्रेस प्रबंधन वहां पांच करोड़ की प्रिटिंग मशीन लगाने जा रहा है। जापान से आने वाली इस मशीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनवरी में करेंगे।

विज्ञापन


गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि किताबों के प्रकाशन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पांच करोड़ रुपये की एक प्रिंटिग मशीन जापान से आयात की जा रही है। यह मशीन चार रंग में पत्रिकाओं और पुस्तकों का प्रकाशन करेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गीता प्रेस प्रबंधन के लोगों ने उनसे मशीन के उद्घाटन के लिए समय मांगा तो उन्होंने जनवरी में मशीन का उद्घाटन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर परिसर में स्थापित हो सकता है गीता प्रेस का शोरुम
गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल और उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि राम मंदिर परिसर में गीता प्रेस का शोरूम स्थापित कराने की अनुमति गीता प्रेस को दी जाए। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि अयोध्या प्रशासन को इस बाबत अनुरोध पत्र भेज दें जिससे आगे की कार्यवाही की जा सके। वह गीताप्रेस की मदद करेंगे।

 

कल्याण को हैंडलिंग चार्ज से मुक्त कराने की मांग

ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल और उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने कल्याण पत्रिका भेजने के लिए डाकघर द्वारा लिए जा रहे हैंडलिंग चार्ज को खत्म कराने की अपील मुख्यमंत्री से की। बता दें कि लगभग आठ से 10 हजार प्रतियां एक दिन में रजिस्ट्री या बुकपोस्ट से भेजी जाती हैं। डाकघर भी गीता प्रेस के परिसर में ही है लेकिन उसके पास न तो इतना स्थान है और न कर्मचारी कि वह अपने पास पत्रिका को रख सके।

गीता प्रेस ने डाक विभाग की मदद के लिए परिसर में अतिरिक्त स्थान और संसाधन उपलब्ध कराया  है। कल्याण के प्रेषण का कार्य वहीं से होता है। डाक विभाग संस्था से हैंडलिंग चार्ज के रूप में दो साल से प्रति पत्रिका दो रुपये 70 पैसे लेता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed