{"_id":"5fc24240df470919972b29b0","slug":"five-dead-in-road-accident-at-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, पांच की मौत
Sat, 28 Nov 2020 07:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत सीमा से सटे नेपाल के रुकुम जिले के दांजे गांव के पास शुक्रवार रात बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जीप सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद नेपाल पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के रुकुम पश्चिम के डीएसपी ठग बहादुर केसी के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बिस्कोट वार्ड नंबर 10 घारी खोला जा रही बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इस हादसे में आठ बिसे के ही निवासी कालीभान नेपाली, आयते चनारा, गोरे नेपाली और सार्क नेपाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 58 वर्षीय लाल बहादुर नेपाली की मौत नेपालगंज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।
विज्ञापन
जीप चालक दिल बहादुर नेपाली और गाड़ी मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुकुम पश्चिम जिला अस्पताल सल्ले में भेज दिया।