फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fish dying due to algae accumulation on the pond's surface

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में फिर मरीं मछलियां, वीड हार्वेस्टर से निकाला

Mon, 27 Jul 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fish dying due to algae accumulation on the pond's surface
- ताल की ऊपरी सतह पर काई जमने से मर रहीं मछलियां
विज्ञापन

- काई जमने की वजह से पानी में कम हो जाता है ऑक्सीजन


गोरखपुर। रामगढ़ताल में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई मिली हैं। रविवार को झील की ऊपरी सतह पर कई मछलियां मृत अवस्था में उतराती हुई दिखाई दीं। सूचना मिलने के बाद जिम्मेदारों ने वीड हार्वेस्टर की मदद से मरी हुई मछलियों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह झील के पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मछलियां उतराती नजर आईं। इससे आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। बताया जा रहा है कि झील की ऊपरी सतह पर काई जमने के कारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। ऑक्सीजन की कमी से मछलियों के लिए जीवन संकट पैदा हो जाता है और उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

मछलियों की मौत के बाद रामगढ़ताल की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जलाशयों में काई और जलीय खरपतवार की अधिकता से पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे जलीय जीवों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और इस तरह की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए के ओएसडी प्रखर उत्तम ने बताया कि ताल की लगातार सफाई कराई जा रही है। वीड हार्वेस्टर के जरिये काई को हटाया जा रहा है। मछलियां क्यों मर रही हैं इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed