फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First time Basti Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 win of BJP

Exclusive: बस्ती में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर खिला कमल, खत्म हुआ 'वनवास'

Sun, 04 Jul 2021 02:19 AM IST
vivek shukla संतोष तिवारी, बस्ती।
संतोष तिवारी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Jul 2021 02:19 AM IST
सार

कांग्रेस, निर्दल, सपा, बसपा का ही अब तक रहा कुर्सी पर कब्जा, 1995 के पूर्व जिला परिषद के नाम से जानी जाती थी जिला पंचायत।

विज्ञापन
First time Basti Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 win of BJP
जीत का जश्न मानाते संजय चौधरी साथ में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती में जिला पंचायत में पहली बार कमल खिला और इस जीत के साथ अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा का बीस साल का ‘वनवास’ खत्म हो गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर शुरू में कांग्रेस और बाद में सपा और बसपा का ही अब तक कब्जा रहा है।

विज्ञापन


देश आजाद होने के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष का मनोनयन अथवा चुनाव हर पांच साल पर होता आ रहा था। इस स्थिति में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद बस्ती जिले में शामिल थे। यहां दो बार धनुषधारी पांडेय जैसे धुरंधर कांग्रेसी जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में कुर्सी पर बैठ चुके हैं। 1995 में पंचायती राज अधिनियम लागू होने के बाद जिला परिषद का रूप परिवर्तित होकर जिला पंचायत हो गया तो पहली बार तत्कालीन निर्दल विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठकर जिले की पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन


उसके बाद वर्ष 2000 में सपा से पूर्व एमएलसी और वर्तमान विधायक दयाराम चौधरी, 2005 में सपा सरकार के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह की मां शारदा देवी, 2010 में तत्कालीन बसपा विधायक दूधराम की पत्नी लता देवी तथा 2015 में सपा सरकार के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ को जिला पंचायत की बैठकों को बुलाने का अधिकार मिला। इस बार के चुनाव में भाजपा के संजय चौधरी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली है। अब जिले के विकास को वह कितनी गति देते हैं, इसको लेकर 43 वार्डों के सदस्यों की आगामी बैठक पर सबकी नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का जारी रहा विजय अभियान
जिला पंचायत अध्यक्ष पद मिली जीत के साथ भाजपा का विजय अभियान फिलहाल जारी है। सांसद से लेकर सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में कमल खिल ही चुका था, नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की रूपम मिश्रा आसीन हैं। केवल जिला पंचायत ही एक मात्र ऐसी जगह थी, जहां कमल को खिलने की सियासी जमीन नहीं मिल पा रही थी। मगर इस चुनाव में यह मुराद भी पूरी हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed