{"_id":"62270982ff669a6c8120d646","slug":"first-postal-and-etpbs-votes-will-be-counted-evm-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: पहले पोस्टल और ईटीपीबीएस वोट गिने जाएंगे फिर ईवीएम की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: पहले पोस्टल और ईटीपीबीएस वोट गिने जाएंगे फिर ईवीएम की बारी
Tue, 08 Mar 2022 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:15 PM IST
सार
प्रशिक्षण में सभी आरओ, एआरओ को बताई गईं ईटीपीबीएस की गिनती की बारीकियां
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : iStock
विस्तार
मतगणना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 10 मार्च को जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। पहले पोस्टल और इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स (ईटीपीबीएस) के मतों की गिनती होगी। फिर ईवीएम के मत गिने जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट में ईटीपीबीएस की गिनती के लिए सभी आरओ-एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें बरती जाने वाले बारीकियां भी बताई गईं। मंगलवार को पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती के लिए 14 मतगणना टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक व एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। उनके सहयोग के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। इसी तरह पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में चार टेबल लगाए जा रहे हैं। हर टेबल पर चार-चार कर्मचारी होंगे। ईटीपीबीएस के लिए हर विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक टेबल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में तीन मार्च को छठे चरण में मतदान संपन्न हुआ था। गोरखपुर विश्वविद्यालय के डलीगेसी भवन के पास बैडमिंटन हाल, दीक्षा भवन, कन्वेंशन हाल, वाणिज्य संकाय एवं कला संकाय में स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए करीब 750 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।