फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First patient of flatworm found in Purvanchal

यूपी: पूर्वांचल में मिला फ्लैट वर्म का पहला मरीज, सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

Fri, 19 Nov 2021 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 02:22 PM IST
सार

सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। डॉ. विवेक का कहना है कि यह अपने तरह का दुर्लभ केस है। इसके बचाव के लिए घोघा के इस्तेमाल से बचना जरूरी है।

विज्ञापन
First patient of flatworm found in Purvanchal
डॉ. विवेक मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल में फ्लैट वर्म (फेसियोला हिपेटिका) का पहला मरीज मिला है। सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई है। डॉक्टरों के मुताबिक  फ्लैट वर्म आमतौर पर जानवरों के लिवर में पाया जाता है। यह जानवरों के लिवर को सड़ा देता है। इसकी वजह से उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन


आमतौर पर यह तालाब के किनारे उगी घास पर अंडे देता है। जब पशु घास खाता है। उसी के द्वारा यह उसके लिवर में चला जाता है। इसका दूसरा स्रोत घोघा या जलीय जीव होते हैं।
विज्ञापन


सिटी हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में बुधवार को 59 वर्षीय व्यक्ति मरणासन्न अवस्था में आया था। एंडोस्कोपी की जांच में फ्लैट वर्म का दुर्लभ केस मिला। यह पूर्वांचल का पहला केस है। इसमें कीड़ा लिवर के पित्त नलिका में मौजूद था। इसकी मौजूदगी से लिवर के पोर्टल वेन सिस्टम में प्रेशर बढ़ जाता है। जिससे गैस्टिक वैरिक्स बन कर फट जाता है। जिसकी वजह से ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। इससे मरीज की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस केस में नई बातें यह थी कि फ्लैट वर्म ब्लीडिंग नहीं करवाता है। इस मरीज में यह रक्तस्राव करवा रहा था। एंडोस्कोपी की मदद से प्रभावित जगह पर ग्लू इंजेक्ट करके कीड़े को मार दिया गया। इसके बाद उसे बाहर निकाल दिया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. विवेक मिश्रा को डॉ. एके मल्ल और शहर व प्रदेश के कई डॉक्टरों ने बधाई दी। डॉ. विवेक ने कहा कि यह अपने तरह का दुर्लभ केस है। इसके बचाव के लिए घोघा के इस्तेमाल से बचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed