{"_id":"6578bbd150384a78c5089f76","slug":"first-and-second-line-of-cantt-station-connected-to-the-main-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-397930-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेन लाइन से जुड़ी कैंट स्टेशन की पहली व दूसरी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेन लाइन से जुड़ी कैंट स्टेशन की पहली व दूसरी लाइन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए कैंट स्टेशन का किया गया है कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो की लाइन मेन लाइन से जुड़ गई। मंगलवार रात इस लाइन को फिटनेस की रिपोर्ट मिल गई। अब इन दोनों लाइनों पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
कैंट स्टेशन को गोरखपुर जंक्शन जैसा ही बनाया जा रहा है। यहां नया प्लेटफार्म बनने व तीसरी लाइन बिछने के बाद इस स्टेशन पर कुल सक्रिय लाइनों की संख्या नौ हो गई है। लाइन नंबर एक व दो के बनने से नरकिटयागंज की तरफ जाने वाली ट्रेनें बिना किसी रुकावट के निकल जाएंगी। इससे गोरखपुर से कैंट होते हुए देवरिया जाने वाली लाइन भी बाधित नहीं रहेगी।
कैंट पर बीते सितंबर में मेगा ब्लॉक लिया गया था जिसमें कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन को संचलन के लिए जोड़ दिया गया था। इसके जुड़ जाने से संचलन में कोई विशेष फायदा नहीं मिला लेकिन अब लाइन नंबर एक और दो के जुड़ने से संचलन काफी सहज हो जाएगा।