फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing on two brothers in old enmity four arrested in Gorakhpur

Gorakhpur: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर फायरिंग, चार गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2022 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

गोरखनाथ थाना पुलिस ने पिस्टल, एक कारतूस व घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मंगल के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Firing on two brothers in old enmity four arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखनाथ इलाके के बनकटवा में बृहस्पतिवार देर रात पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर चार मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया।

विज्ञापन


 आरोपियों की पहचान साकेतपुरी कॉलोनी निवासी महेश यादव, ग्रीन सिटी निवासी विवेक चतुर्वेदी, भाटी विहार निवासी मंगल और सिकरीगंज के ढेबरा निवासी अविनाश शुक्ल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनकटवा निवासी मिथलेश कुमार चौहान बृहस्पतिवार रात 11 बजे अपने भाई के साथ मकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक पर चारों आरोपी पहुंचे और गाली देते हुए फायरिंग शुरू कर दिए। दोनों भाइयों ने घर में भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग और शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मिथलेश के मुताबिक, आरोपियों से पुराना विवाद है।


शुक्रवार सुबह गोरखनाथ थाना पुलिस ने पिस्टल, एक कारतूस व घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मंगल के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed