फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in woman house by miscreants for Resist molestation at maharajganj

छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने महिला के घर में लगाई आग, थाने पहुंची तो नहीं सुनी किसी ने फरियाद

Sat, 28 Nov 2020 10:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
fire in woman house by miscreants for Resist molestation at maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उसके घर में आग लगा दी। पीड़िता थाने पहुंची तो किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद शुक्रवार को महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने मारापीटा। चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटी आई तो उसे भी मारा। बहन और बहनोई भी कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। दबंग और उसके परिजनों ने उनकी भी पिटाई कर दी, जिससे वे लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत करने श्यामदेउरवा थाने पहुंची तो वहां किसी ने समस्या नहीं सुनी। दबंगों के डर से अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के घर पहुंची। 27 नवंबर को पता चला की 26 नवंबर की रात में घर में आग लगा दी गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि पीड़िता का शिकायती पत्र मिला है। पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देश दिया है। इस मामले में जो भी कसूरवार होगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नथुनी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed