{"_id":"640598de5e9f78d8ff03f949","slug":"fire-broke-out-in-bushes-of-police-station-premises-in-gorakhpur-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में थाना परिसर के झाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में थाना परिसर के झाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर हुए खाक
Mon, 06 Mar 2023 01:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:10 PM IST
सार
दोपहर तीन बजे थाने के पीछे से धुआं निकलते पुलिस कर्मियों ने देखा। झाड़ियों में लगी आग ने धीरे-धीरे बढ़ते हुए वाहनों को चपेट में ले लिया, जिसमें लगभग 6 चार पहिया वाहन, मैजिक गाड़ियां आंशिक रूप से जल गईं।
विज्ञापन
गुलरिहा थाने में आग के बाद जली गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना परिसर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से झाड़ियों में आग लग गई, जिससे जब्त और लावारिस गाड़ियां जल गईं। पुलिस कर्मियों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाने के पीछे एक एकड़ 10 डिसमिल सरकारी जमीन है, जिसमें झाड़ियां उग आई हैं। खाली जगह में विभिन्न मुकदमों से संबंधित चार पहिया वाहन खड़े किए गए हैं। रविवार दोपहर तीन बजे थाने के पीछे से धुआं निकलते पुलिस कर्मियों ने देखा।
झाड़ियों में लगी आग ने धीरे-धीरे बढ़ते हुए वाहनों को चपेट में ले लिया, जिसमें लगभग 6 चार पहिया वाहन, मैजिक गाड़ियां आंशिक रूप से जल गईं। उधर, पुलिस कर्मियों ने पानी एवं पेड़ों की डालियों की सहायता से आग को विकराल होने और आगे बढ़ने से रोका।