{"_id":"65d87ceb16bd1c78ed038809","slug":"fire-broke-out-in-a-flat-in-sarafa-residency-apartment-of-bettiahata-this-is-how-it-was-controlled-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेतियाहाता के सराफा रेजीडेंसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी आग, ऐसे पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेतियाहाता के सराफा रेजीडेंसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी आग, ऐसे पाया काबू
Fri, 23 Feb 2024 04:39 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित स्थित सराफा रेजीडेंसी अपार्टमेंट के प्रथम तल पर फ्लैट नंबर 105 में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते फायर विभाग के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित स्थित सराफा रेजीडेंसी अपार्टमेंट के प्रथम तल पर फ्लैट नंबर 105 में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बाथरूम में चल रहे वाशिंग मशीन के पास शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन फायर टेंडर सहित पूरी फायर यूनिट थी।
विज्ञापन
फायर सर्विस के कर्मचारियों ने थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग ने सूचना रहते कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोककर बाथरुम तक ही सीमित दिया गया। हालांकि, पूरे फ्लैट में धुआं भर जाने के कारण फ्लैट में रहने वाले सभी लोग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये फ्लैट डॉ वीके खेतान का है। इश दौरान फायर विभाग के शंभू सिंह, आशीष नंदन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, रंजन सिंह, जयराम प्रसाद, बृजेश सिंह, निर्भय राय, मुकेश यादव, बब्बन राय दिनेश यादव, रजनीश वर्मा, हीरामणि राहुल कुमार ने आग बुझाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन