{"_id":"6185fa044376e32752494e9e","slug":"fire-accident-in-bardahiya-bazaar-woolen-clothes-godown-loss-of-crores-of-rupees-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: बरदहिया बाजार स्थित गर्म कपड़ों के गोदाम में लगी आग, करीब तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: बरदहिया बाजार स्थित गर्म कपड़ों के गोदाम में लगी आग, करीब तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान
Sat, 06 Nov 2021 09:55 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:55 AM IST
सार
आग फैल कर विक्राल हो गई और डेढ़ दर्जन दुकानदारों के गर्म कपड़ो के गट्ठर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और नगर पालिका का टैंकर भी लगाया गया। आग को फैलने से रोक तो लिया गया है, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह बुझी नहीं है।
विज्ञापन
बरदहिया बाजार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर के बरदहिया बाजार में शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप धारण कर दुकानदारों के गोदाम में रखे कपड़ों के गठ्ठरों को अपनी आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दो घंटे बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई।
बरदहिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बरदहिया के मुख्य बाजार में छप्पर व टिनशेड में सीतापुर पीलीभीत आदि जगहों के व्यापारियों ने गोदाम बनाया है। शनिवार को बरदहिया बाजार लगनी शुरू हो जाती है और सोमवार दोपहर तक रहती है। अज्ञात कारणों से कबीर आश्रम के पीछे छप्पर व टिनशेड में बनाए गए गोदाम में रखे कपड़ों के गठ्ठर में आग लग गई।
आग फैल कर विक्राल हो गई और डेढ़ दर्जन दुकानदारों के गर्म कपड़ो के गट्ठर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और नगर पालिका का टैंकर भी लगाया गया। आग को फैलने से रोक तो लिया गया है, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह बुझी नहीं है। व्यापारी अनुमान लगा रहे हैं कि करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे।