{"_id":"64a85a61553ce91ef0089d4a","slug":"fir-logged-in-attack-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-232549-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां पर हमला करने के आरोपी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां पर हमला करने के आरोपी पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के भक्सा में नशेड़ी बेटे ने मामूली बात पर मां को ईंट चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थानाक्षेत्र के भक्सा निवासी राजू नशे का आदी है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात पर मां से तकरार करने लगा। जब बुजुर्ग मां ने विरोध किया तो ईंट चलाकर मां को घायल कर दिया। बहन सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। ब्यूरो
...
बुजुर्ग से दस हजार की जालसाजी
सहजनवां। क्षेत्र के जूट मिल्स के पास सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग से जालसाज रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थानाक्षेत्र के डोमहरमाफी निवासी आसवरन शुक्रवार की सुबह 11 बजे जूट मिल्स परिसर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार कर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंच थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने रोक लिया। जालसाज ने कहा कि आपके पास पांच-पांच सौ की नोट हैं। बैंक में हस्ताक्षर गलत हो गया। बाइक सवार ने रुपये ले लिए और वृद्ध से बैंक आने की बात कही। जब बैंक पहुंचा तो इस तरह की बात से बैंककर्मियों ने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
...
मंदिर में दो पक्षों में मारपीट
खजनी। इलाके के रुद्रपुर गांव में कोटही माता मंदिर स्थान पर पूजा की कढ़ाही चढ़ाने के दौरान बैठने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहस के बीच मारपीट हो गई। गिरजेश गौंड व राजेश खुटभार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो