{"_id":"696e8aae121fa2a306014d79","slug":"fir-lodged-in-case-of-assault-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202464-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या-9 में 31 दिसंबर 2025 की रात हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुंडेरा बाजार निवासी राजू मोदनवाल ठेले पर मिठाई की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात करीब 11:50 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि आशीष कुमार वर्मा ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे हिमांशु जायसवाल को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित धाराओं में चालान किया। बाद में जमानत के बाद भी कथित रूप से दी जा रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आशीष कुमार वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। संवाद