{"_id":"6a25de06bf911deef9048279","slug":"fir-lodged-against-father-and-son-on-complaint-of-secretary-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346704-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सचिव की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सचिव की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mon, 08 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पिपराइच की जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण कराने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई समिति के सचिव गोपाल प्रसाद की तहरीर पर की गई।
सचिव के अनुसार, समिति परिसर स्थित मकान संख्या-18 उमेश सिंह, निवासी जनपद मऊ को किराये पर आवंटित किया गया था। आरोप है कि उन्होंने आवास के पीछे खाली भूमि पर अवैध रूप से सर्फ बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रखी थी। शिकायतों और नियमों के उल्लंघन के चलते दो जुलाई 2025 को आवंटन निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद उमेश सिंह और उनके पुत्र यशवंत सिंह ने आवास खाली नहीं किया। आरोप है कि दो जून को दोनों ने समिति की खाली जमीन पर बिना अनुमति बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू करा दिया। पुलिस द्वारा निर्माण रुकवाने के बाद भी दोबारा काम कराया गया। सचिव का आरोप है कि तीन जून को मौके पर पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।