फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR filed against Dismissed headmaster for forgery in basti

बर्खास्त प्रधानाध्यापिका पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा, दूसरे के प्रमाणपत्र पर कर रही थी नौकरी

Wed, 03 Mar 2021 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against Dismissed headmaster for forgery in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे की डिग्री प्रमाणपत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापिका की नौकरी करने वाली रिंकी सिंह के खिलाफ बुधवार को फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


वह हर्रैया ब्लॉक के पूरे अवधी प्राथमिक विद्यालय में तैनात थी। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि फर्जी शिक्षिका को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विकास यादव ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी हर्रैया सुभाष चंद्र की तहरीर पर आरोपित शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई सुदीप कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में सितंबर-2019 में फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी हथियाने की शिकायत हुई थी। प्रकरण की विभागीय जांच में सामने आया कि नोएडा में कार्यरत प्रवक्ता रिंकी सिंह गोरखपुर की रहने वाली हैं। जबकि उनके प्रमाणपत्र पर नौकरी हथियाने वाली दूसरी रिंकी सिंह ने अपना पता मुखलिसपुर, खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थाई पते के तौर पर हर्रैया का पता दिया था। बीएसए ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद फर्जी तरीके से वर्ष-2020 में सहायक अध्यापक बनी रिंकी सिंह की सेवा समाप्त कर वेतन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करने के साथ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed