बिना मास्क ड्यूटी करना पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग के इन कर्मियों को चुकानी पड़ी ये कीमत
- सभी से वसूले जाएंगे 100-100 रुपये, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
- एडीएम सिटी और एडीएम फाइनेंस के औचक निरीक्षण में पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा से लेकर, संयुक्त शिक्षा निदेशक और डायट प्राचार्य कार्यालय का सोमवार को औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान तीन प्रवक्ता समेत 17 कर्मचारी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते मिले। इसपर सभी पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों एडीएम ने लोनिवि आदि दफ्तरों का भी निरीक्षण किया मगर वहां सब ठीक मिला।
इन पर लगा जुर्माना
प्राचार्य डायट कार्यालय की प्रवक्ता सुगंधा पांडेय, लक्ष्मण सिंह, भगवती नंदन सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरविंद कुमार, माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अभिनव पाठक, पंकज गुप्ता, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विनय कुमार पांडेय, अमित गुप्ता, सहायक शैलेंद्र कुमार पांडेय, चपरासी अजीत कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक सोहन कुमार पटेल, कनिष्ठ सहायक शशिकांत, प्रशासनिक अधिकारी कंचन, परीक्षा सहायक शिवचरण यादव तथा बेसिक शिक्षा कार्यालय के अनुचर अनुज कुमार श्रीवास्तव, चपरासी सुरेंद्र, वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र उपाध्याय।