फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Filling ballast in potholes

Gorakhpur News: सड़क के गड्ढों में गिट्टी भरवाई

Thu, 04 May 2023 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Filling ballast in potholes
सोनबरसा-पिपराइच मार्ग पर गड्ढों को भरा जा रहा है।
सोनबरसा-पिपराइच मार्ग पर यात्रियों को मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन

बेलाकांटा। सोनबरसा-पिपराइच मार्ग के दिन बहुरने की उम्मीद है। पूरी तरह से टूट चुकी इस सड़क की बदाहली से संबंधित खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो बुधवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढों को गिट्टी से भरवा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिन के अंदर गड्ढों की पैचिंग कर दी जाएगी।

दरअसल, क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ने वाले सोनबरसा-पिपराइच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इसकी वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे थे। बेलाकांटा से गौरा गांव के बीच ईंट भट्टा के समीप तो सड़क पूरी तरह टूट गई थी। यह सड़क हाटा, कुशीनगर से लेकर देवरिया तक की यात्रा करने की प्रमुख सड़क है। अमर उजाला ने एक मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो विभाग ने सुधि ली और बुधवार को गड्ढों को गिट्टी डालकर भरवा दिया गया। क्षेत्र के अंकित उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, ध्रुप निषाद, कुंदन सिंह राजपूत, आकाश कुमार ने अमर उजाला और विभाग की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed