फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreant attack to revolver on salesman due to asking for money after filling petrol in gorakhpur

दुस्साहस: पेट्रोल भरवाया, रुपये मांगने पर रिवॉल्वर लेकर सेल्समैन को दौड़ाया

Fri, 27 Aug 2021 07:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 07:55 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिवाल्वर बरामद करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Miscreant attack to revolver on salesman due to asking for money after filling petrol in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद रुपये मांगने पर बुधवार रात एक दबंग ने सेल्समैन को रिवॉल्वर लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने के बाद गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुशील मिश्रा, झंगहा इलाके के गहिरा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पंप मैनेजर विनोद राय ने तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे आरोपी, मोहद्दीपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। 300 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद वह जाने लगा।
विज्ञापन


सेल्समैन ने रुपये मांगे तो गाली देने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रिवॉल्वर निकालकर कर्मचारी को दौड़ा लिया। कर्मचारियों ने केबिन में छिपकर जान बचाई तथा सूचना मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ चौबे को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी पर हत्या की कोशिश और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


नेताओं के साथ घूमना है आरोपी का शौक
पेट्रोल पंप पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया सुशील मिश्रा नेताओं के साथ घूमने का शौक रखता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिले के शातिर बदमाश एसपी राय का सुशील साथी था। एसपी राय की अब मौत हो चुकी है। वह भी गहिरा गांव का रहने वाला था। एसपी राय की मौत के बाद सुशील क्षेत्रीय विधायक के साथ घूमने लगा था। विधायक की पैरवी पर ही उसे रिवाल्वर का लाइसेंस मिल गया था। अब उस विधायक के चुनाव हार जाने के बाद सुशील दूसरे नेताओं के साथ घूमने लगा है। इस समय यह ठेकेदारी भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed