फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Viral Fever News: fever patients started increasing in gorakhpur

बाढ़ का कहर: गोरखपुर में बढ़ने लगे बुखार के मरीज, 18 हजार से अधिक मिल चुके हैं पीड़ित

Wed, 08 Sep 2021 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित इलाकों में 22 टीमें सक्रिय, 206 कर्मचारी रहे तैनात,  मैरूंड गांव बेलडाड़ में खुद सीएमओ ने किया मरीजों का इलाज।

विज्ञापन
Gorakhpur Viral Fever News: fever patients started increasing in gorakhpur
गोरखपुर: मरीजों की जांच करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम होने के साथ उल्टी, दस्त, पेचिस और बुखार के रोगियों में इजाफा होने लगा है। इन इलाकों में अब तक 18,672 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 7833 रोगी बुखार से पीड़ित थे। बाढ़ प्रभावित आबादी के इलाज के लिए मंगलवार को विशेष अभियान शुरू किया गया है। सीएमओ खुद मैरुंड गांव बेलडाड़ में पहुंचकर मरीजों का इलाज किए।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 22 टीमें सक्रिय रहीं। बाढ़ चौकियों पर 206 कर्मचारी तैनात रहे। इन टीमों में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की 19 सचल टीमें भी शामिल हैं। करीब 1567 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें बुखार के 708 मरीज शामिल रहे। जबकि 97 मरीज ऐसे मिले हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त और पेचिश की शिकायत थी। साथ ही 762 मरीज दूसरी बीमारियों के मिले हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 18672 रही है। इनमें 7833 मरीज बुखार के शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने खुद किया इलाज
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने खजनी के बेलडाड़ गांव में इलाज के लिए पहुंचे थे। इस गांव में स्वास्थ्य की टीम नाव से पहुंची थी। इस दौरान पीएचसी खजनी के प्रभारी डॉ प्रदीप त्रिपाठी भी मौजूद रहे। यह गांव एक पखवारे से मैरूंड हैं। गांव में ग्रामीण बुखार और उल्टी-दस्त से बेहाल मिले। सीएमओ ने 40 से अधिक ग्रामीणों का इलाज किया। ग्रामीणों ने बदन दर्द की शिकायत की। उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगेगा टीकाकरण और हेल्थ कैंप
सीएमओ ने बताया कि बाढ़ के कारण ग्रामीण टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंचा है। इसके देखते हुए टीकाकरण की टीम को गांव में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। आसपास के मैरूंड गांवों में भी टीकाकरण और स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed