{"_id":"61334ad98ebc3e327e44b5ac","slug":"fever-and-tb-patients-will-be-found-door-to-door-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर-घर ढूंढे जाएंगे बुखार और टीबी के मरीज, पोलियो अभियान की तर्ज पर चलेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर-घर ढूंढे जाएंगे बुखार और टीबी के मरीज, पोलियो अभियान की तर्ज पर चलेगा सर्वे
Sat, 04 Sep 2021 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Sep 2021 04:00 PM IST
सार
सीएमओ ने कहा, सात सितंबर से पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलेगा सर्वे, कोविड और वेक्टर बार्न बीमारियों के प्रति लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन
बुखार की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड और वेक्टर बार्न डिजीज के प्रति सतर्कता का स्तर बढ़ाना होगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा है कि इसके लिए घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों को ढूंढा जाए और उनकी जांच कराई जाए। जिले के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक कम्युनिटी प्रॉसेस मैनेजर (बीसीपीएम) प्रशिक्षित किए गए, वह आशा कार्यकर्ता और एएनएम को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद सात से 16 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर सर्वे चलेगा।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान बुखार और टीबी के रोगी ढूंढे जाएंगे और कोविड टीकाकरण के अलावा नियमित टीकाकरण का लाभ न पाने वालों की सूची तैयार की जाएगी। घर-घर सर्वे के दौरान लोगों को कोविड के प्रति जागरुक किया जाए। लोगों को मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी वेक्टरजनित बीमारियों के बारे में भी बताया जाए। कहा कि अगर किसी को खांसी के साथ दो सप्ताह या दो सप्ताह से अधिक समय से बुखार है तो वह टीबी रोगी हो सकता है।
विज्ञापन
मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अंगद सिंह, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, जेई-एईएस परामर्शदाता डॉ. सिद्धेश्वरी सिंह, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय और डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पाटिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह संदेश लोगों को बताएं
पूरी बांह की कमीज, पैंट और मोजे पहनें, नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें, शौच के लिए हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से जरूर धोएं, पीने और खाना बनाने के लिए हमेशा इंडिया मार्का टू हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करें, चूहे और छछूंदर को घर में न रहने दें।
इन नंबरों पर करें कॉल
संचारी रोग, दिमागी बुखार और कोविड-19 संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 18001805145 पर मिलेगी, जबकि सांस लेने में कठिनाई या गंभीर स्थिति में 18001805146 पर कॉल करना है।