फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   festival of Ayodhya was amazing, Chief Minister Yogi Adityanath says 2.61 crore families were given toilets in up

अद्भुत रहा अयोध्या का दीपोत्सव, सीएम योगी बोले-प्रदेश में 2.61 करोड़ परिवारों को दिया गया शौचालय

Sat, 14 Nov 2020 06:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
festival of Ayodhya was amazing, Chief Minister Yogi Adityanath says 2.61 crore families were given toilets in up
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के मौके पर अयोध्या से सीधे गोरखपुर के वनग्राम तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को 66 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 22.39 लाख के पांच कार्यों का लोकार्पण तथा 42.93 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि 5.51 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था मगर ऐसा खुशी का माहौल बना कि सिर्फ राम की पैड़ी में ही छह लाख से अधिक दीये जलाए गए और विश्व रिकार्ड बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में अयोध्या में शुरू हुआ दीपोत्सव नए प्रतिमान बना रहा है। उन्होंने कहा पांच सौ साल के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है जो जल्द भव्य रूप धारण कर लेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में 2.61 करोड़ परिवारों को दिया गया शौचालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 02 अक्तूबर 2014 से शुरू हुआ है। प्रदेश के भीतर अब तक 2 करोड़ 61 लाख गरीब परिवारों को शौचालय देने का कार्य एक मिशन मोड के तहत किया गया है। मगर पूववर्ती सरकारों के एजेंडे में यह नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही कि पहले ढाई साल में 43 लाख ही शौचालय बन पाए। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार आई तो केंद्र सरकार के इस अभियान ने गति पकड़ी। इसी का परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस बीमारी पर नियंत्रण पाया गया।

उन्होंने कहा कि जहां 1977 से प्रतिवर्ष 500 से 1500 तक बच्चे इंसेफेलाइटिस से मृत्यु/विकलांग होते थे, वहां इस वर्ष सिर्फ 21 मौतें हुईं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इंसेफलाइटिस की समस्या के निदान के लिए लगातार कार्य किया गया जिसका परिणाम हैं ये आंकड़ा। मृत्यु को शून्य करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर एक को जीने का अधिकार है।

10 वनटांगियों को मिला पीएम आवास का तोहफा
दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चिन्हित लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ पत्र भी दिया। जिन्हें लाभ पत्र मिला उनमें जंगल तिनकोनिया नम्बर-2 की तारा, आशा देवी, सुधा देवी, हरीशचंद, सुमन, शैलेंद्र, किरन, निशु, जग जीतन, सावित्री,

सौगातों के बीच आतिशबाजी से मना जश्न
वनटांगिया गांवों को लाखों की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने डेटोनेटर दबाकर आतिशबाजी शुरू की तो जश्न और दो गुना हो गया। वनटांगिया परिवारों के बच्चों से लेकर बुजुर्गों की आंखों में आतिशबाजी के रंग और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्रासन भी किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नौनिहालों के अन्नप्रासन की भी रस्म पूरी की। उन्होंने पुष्टाहार योजना के तहत लाभार्थियों को ड्राई राशन किट वितरित किए। किट पाने वाले तीन साल तक के बच्चों में श्रीयांश, परी, अनूप, मुस्कान, अर्पिता, तीन से छह साल वालों में कुंदन और उर्मिला तथा गर्भवती महिलाओं में उर्मिला व पूजा व धात्री महिला में पूजा व निर्मला का नाम शामिल है।

स्कूल बैग पाकर, स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वनटांगिया परिवारों के बच्चों को स्कूल बैग और स्वेटर भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से 10 बच्चों को पूरी किट दी। इनमें संजू, गोविंद, समर, नंदिनी, रीमा, किशु, राहुल, विक्की, सतीश, बृजेश, निशा, बबीना, सपना, काजल, पंकज, सुभम, सत्यम, रोहन, दीपक, अंश, शशी, रीता, प्रतिमा, चांदनी और नेहा शामिल रहे। बैग और स्वेटर मिलते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed