{"_id":"5e2c895d8ebc3e7d5a7cc1ff","slug":"fertilizer-and-seed-shop-checked-gorakhpur-news-gkp338620319","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की 36 दुकानों की जांच, एकत्र किए 28 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की 36 दुकानों की जांच, एकत्र किए 28 नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक की 36 दुकानों की जांच, एकत्र किए 28 नमूने
पडरौना। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की तरफ से टीम बनाकर जिले के उर्वरकों की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कुल 36 दुकानों से 28 नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
कृषि रक्षा अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कराई गई। पडरौना व खड्डा तहसील क्षेत्र की नौ दुकानों से छह नमूने लिए गए। कसया व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में 14 दुकानों की जांच कर सात नमूने और हाटा एवं कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में कुल 13 दुकानों की जांचकर 15 समेत कुल 36 दुकानों से 28 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।