{"_id":"5e5d19fa8ebc3ef405352f1b","slug":"female-police-joined-up-112-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 में महिला सिपाही भी हुईं शामिल, बदमाशों से निपटने के लिए ली है स्पेशल ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 में महिला सिपाही भी हुईं शामिल, बदमाशों से निपटने के लिए ली है स्पेशल ट्रेनिंग
Tue, 03 Mar 2020 07:33 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:33 AM IST
सार
- 30 महिला सिपाहियों समेत 40 का प्रशिक्षण पूरा, सोमवार से सेवा में आईं
- 18 दिन की ट्रेनिंग के दौरान जनता से व्यवहार, कार्रवाई के तरीके से समेत कई जानकारियां दी गईं
विज्ञापन
gorakhpur police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता की मदद को सबसे पहले पहुंचने वाले यूपी 112 में महिला पुलिस भी होगी। 30 महिला सिपाहियों की विशेष ट्रेनिंग सोमवार को पूरी होने के बाद उनकी तैनाती यूपी 112 में कर दी गई है। इस बैच में दस पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी ट्रेनिंग ली। इन 40 सिपाहियों को 18 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान जनता से व्यवहार, कार्रवाई कैसे करें आदि बिंदु पर को विस्तार से समझाया गया है।
पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की जिम्मेदारियों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी पहले कार्यालयों और महिला थाने तक ही सीमित थीं। इनका दायरा बढ़ाने के क्रम में पहले चरण में इनकी तैनाती जिले के हर थाने में की गई। इसके बाद अब महिला पुलिसकर्मियों को यूपी 112 में भी सेवा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे लेकर पुलिसकर्मियों का अलग-अलग बैच बनाकर ट्रेनिंग भी कराई जा रहा है। पहले बैच में 30 महिला और 10 पुरुष पुलिस वालों को शामिल किया गया था। इनके विशेष ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइंस में व्यवस्था की गई थी। सोमवार को इनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सोमवार को एसएसपी ने सभी को जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिला पुलिस कर्मियों की भी यूपी 112 में तैनात कर दिया गया है। नई ऊर्जा के साथ ये जनता की सेवा करेंगी। 18 दिन की ट्रेनिंग के बाद इन्हें ड्यूटी में लगाया गया है।