फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Female AIIMS doctor harassed in Gorakhpur

UP: एम्स की महिला डॉक्टर के साथ 1.5 KM तक दुर्व्यवहार, बैड टच किया; एक ने शर्ट उतारकर की गंदी हरकत

Mon, 23 Feb 2026 10:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

पीड़िता नागालैंड की रहने वाली है और एम्स के एक विभाग में परास्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है। 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे रेजिडेंट डॉक्टर मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल से बाहर निकली। उसी दौरान तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया, उन्हें घूरा, हंसी-ठिठोली की और नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे।

विज्ञापन
Female AIIMS doctor harassed in Gorakhpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मोहद्दीपुर से एम्स गेट नंबर दो तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर दुर्व्यवहार और अनुचित शारीरिक छेड़छाड़ (बैड टच) के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी देवरिया जिले के रहने वाले छात्र बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पीड़िता नागालैंड की रहने वाली है और एम्स के एक विभाग में परास्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है। 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे रेजिडेंट डॉक्टर मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल से बाहर निकली। उसी दौरान तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया, उन्हें घूरा, हंसी-ठिठोली की और नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे। युवकों ने मॉल से एम्स गेट नंबर दो तक उनका पीछा किया और रास्ते भर गाली-गलौज की। गेट के पास एक युवक ने शर्ट उतारकर अशोभनीय हरकत की और अचानक बैड टच किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन नाफोर्ड ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया। संगठन ने इसे गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमले का मामला बताया। पोस्ट में कहा गया कि पूर्वोत्तर से होने के कारण डॉक्टर को रूढ़िवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें गहरा सदमा और अपमान महसूस हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद एम्स थाना में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कीं। 

विज्ञापन

पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान देवरिया कोतवाली के उमा नगर निवासी सूरज गुप्ता और इसी क्षेत्र के रामनाथ उत्तरी निवासी अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। जबकि तीसरे साथी की तलाश जारी है। तीनों आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीसरा आरोपी कैंट का रहने वाला है। जो गोरखपुर डीडीयू में बीए तृतिय वर्ष का छात्र है उसी से मिलने दोनों युवक आए थे और लौटते समय उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।

क्या है नाफोर्ड
नाफोर्ड मुख्य रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए लड़ता है। यह महासंघ रेजिडेंट डाक्टरों के अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

एम्स थाना में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया जाएगा। -डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed