फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fear of income tax raid visible in Hindi market, most shops remained closed

Gorakhpur News: हिंदी बाजार में दिखा आयकर छापे का खौफ, बंद रहीं ज्यादातर दुकानें

Thu, 19 Oct 2023 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 02:03 PM IST
सार

हनी ज्वेलर्स के बिहार से आने वाले ग्राहकों ने बुधवार को दूसरी दुकानों से खरीदारी की। बाजार में पहुंचने पर पता चला कि हनी ज्वेलर्स पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दुकान अंदर से बंद है। इसके बाद बिहार के अलावा सिद्धार्थनगर और अन्य जिलों के छोटे दुकानदारों ने आसपास की दूसरी दुकानों से खरीदारी की।

विज्ञापन
Fear of income tax raid visible in Hindi market, most shops remained closed
गोरखपुर में आयकर छापे का खौफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदी बाजार के हरवंश राम कटरे में बने अंबे गहना बाजार में मंगलवार से ही आयकर के छापे पड़ रहे हैं। इससे लोगों में साफ खौफ नजर आया। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को 70 प्रतिशत दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। गहना बाजार में लगभग सभी दुकानदार थोक का कारोबार करते हैं। जिस कटरे में हनी ज्वेलर्स की दुकान है, उस कटरे में लगभग छह दुकानें हैं, सभी बंद रहीं। इसके अलावा कटरे में अन्य दुकानों पर भी ताला लगा रहा।

विज्ञापन


अंबे गहना बाजार (कटरा) काफी विवादित कटरा भी है। यहां दुकानदारों पर आएदिन किसी न किसी एजेंसी की तरफ से कार्रवाई होती रहती है। अभी पिछले दिनों इसी कटरे के एक दुकानदार को फर्जी हॉलमार्क लगाकर आभूषण बेचने के आरोप में सराफा मंडल पदाधिकारियों ने पकड़ा था। इन लोगों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


 

जांच के दौरान दुकानदार के पास से पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष की फर्म का हॉलमार्क लगा आभूषण बरामद हुआ था। इसके पहले हॉलमार्क को लेकर ही कारीगरों ने कटरे की एक दुकान का घेराव कर दिया था।

इसके पहले भी राजघाट पुलिस की तरफ से कुछ दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब एक बार फिर हनी ज्वेलर्स पर आयकर की टीम ने छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि इस कटरे में अगर बीआईएस अपने स्तर से गोपनीय जांच कर दे तो अभी और बहुत लोग फंस सकते हैं।

 

बाजार में बाहरी होने की चर्चा, आरोप भी खूब लगे

हिंदी बाजार में हनी ज्वेलर्स के बाहरी होने और यहां से व्यापार करने की खूब चर्चा होती रही। सराफा बाजार में अंदरखाने चर्चा है कि अगर बीआईएस की तरफ से जांच हो जाए तो बंधेल (कृत्रिम) आभूषणों पर गलत टंच लगाकर बेचने वाले बेनकाब हो जाएंगे।

बिहार के ग्राहकों ने दूसरी दुकानों पर की खरीदारी
हनी ज्वेलर्स के बिहार से आने वाले ग्राहकों ने बुधवार को दूसरी दुकानों से खरीदारी की। बाजार में पहुंचने पर पता चला कि हनी ज्वेलर्स पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दुकान अंदर से बंद है। इसके बाद बिहार के अलावा सिद्धार्थनगर और अन्य जिलों के छोटे दुकानदारों ने आसपास की दूसरी दुकानों से खरीदारी की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed