{"_id":"63d175e1e3d16a1534225234","slug":"father-thrashed-the-innocent-to-death-gorakhpur-news-gkp4654809193-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता ने मासूम को पटककर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता ने मासूम को पटककर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने मासूम को पटककर मौत के घाट उतारा
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिगटी में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पिता ने मासूम की पटककर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को पकड़ कर थाने ले गई। केस दर्ज कर पिता का न्यायालय चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, झिगटी निवासी चंद्रशेखर चौधरी उर्फ झीनक मंगलवार रात 10 बजे के लगभग नेपाल के ईंट भट्ठे पर काम करके घर आया। किसी बात को लेकर पत्नी आस्था चौधरी के साथ नोकझोंक हो गई। चंद्रशेखर चौधरी अपनी पत्नी आस्था चौधरी को मारने-पीटने लगा। नाराज होकर उसकी पत्नी मायके जाने लगी। गुस्से में आकर चन्द्रशेखर अपने पुत्र शिखर (10 माह) को पत्नी की गोद से छीनकर पटक दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिखर के शव को लेकर थाने पर आई।
थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आस्था चौधरी की तहरीर पर जानबूझकर पटककर हत्या के मामले में आरोपी चंद्रशेखर पर मुकदमा पंजीकृत चालान कर दिया गया।