फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father of accused Vijay arrested by police in Kajal murder case at gorakhpur

काजल हत्याकांड: छात्रा की हत्या में शामिल आरोपी विजय का पिता गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को रुपये के लेनदेन के विवाद में विजय प्रजापति अपने पड़ोसी राजू नयन सिंह के घर में घुस गया था। अपने साथियों के साथ उसने राजू ने उनकी पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल ने इसका वीडियो बनाने लगी थी।

विज्ञापन
Father of accused Vijay arrested by police in Kajal murder case at gorakhpur
काजल हत्याकांड का आरोपी सुभाष गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुवान गांव में पिता की पिटाई का वीडियो बनाने के समय काजल की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपी सुभाष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी विजय का पिता है और अपराधिक साजिश के मामले में इस केस का मुलजिम है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को रुपये के लेनदेन के विवाद में विजय प्रजापति अपने पड़ोसी राजू नयन सिंह के घर में घुस गया था। अपने साथियों के साथ उसने राजू ने उनकी पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल ने इसका वीडियो बनाने लगी थी।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर विजय ने उसे गोली मार दी थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय प्रजापति, उसकी मां पिता सुभाष और साथियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी विजय प्रजापति पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। नामजद आरोपी विजय के पिता सुभाष फरार चल रहा था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed