{"_id":"681885ffe2e29b31a50fdcb6","slug":"father-killed-his-son-in-gorakhpur-of-uttar-pradesh-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति कसूरवार... बिखर गया परिवार, दुबई में रहकर काम करता था अनूप; बेटे के गम में पति को कोस रही विमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति कसूरवार... बिखर गया परिवार, दुबई में रहकर काम करता था अनूप; बेटे के गम में पति को कोस रही विमला
Mon, 05 May 2025 03:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 May 2025 03:05 PM IST
सार
गोरखपुर में रिटायर्ड होमगार्ड ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से बड़े बेटे अनूप की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने आई बहू भी गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद विलाप करते मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज के चौतीसा गांव में बेटे की हत्या करने वाले बाप को लेकर दिन भर चर्चाएं होती रहीं। मृतक अनूप की मां विमला देवी ने आरोपी पति हरि यादव को कोसते हुए कहा कि वे आए दिन शराब के नशे में घर में उत्पात मचाते हैं।
इससे आजीज बड़ा बेटा अनूप (38) पुराने मकान से 100 मीटर दूर परिवार के साथ घोठा (पशुशाला) पर रहने लगा था। पति वहां भी नशे में जाकर विवाद करते थे। पति के चलते ही उनका परिवार बिखर गया।
चौतीसा गांव में रिटायर्ड होमगार्ड जवान हरि यादव ने शनिवार रात लाइसेंसी दो नाली बंदूक से बड़े बेटे अनूप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बचाने आई छोटी बहू सुप्रिया (30) फायरिंग में घायल हो गई थी। उनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को दरवाजे पर बैठी अनूप की मां विमला देवी अपने पति को कसूरवार ठहराते हुए कोस रही थी। उनका कहना था कि शराब के नशे के चलते उनका परिवार बिखर गया। बडे़ बेटे की हत्या के बाद से रोते-राते उनका गला रुंध गया था।

उन्होंने बताया कि पति के शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाने के चलते बड़ा बेटा अनूप घोठा परिवार के साथ रहने लगा था। उसने बच्चों के पालन पोषण के लिए आटा चक्की लगाया, घर से दूर चला गया।
दोबारा आकर पति ने मारी गोली
विमला देवी ने बताया कि शनिवार रात शराब के नशे में पति हरि यादव घोठा पर पहुंचे। वहां बड़े बेटे अनूप से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। जानकारी होने पर छोटी बहू सुप्रिया यादव के साथ वह भी वहां पहुंची। इस दौरान नशे में धुत पति हरि जमीन पर गिर पड़े। उठे तो वहां से घर की तरफ चले गए। वह बेटे से बात कर ही रही थी कि पति लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए। कुछ समझ पाती तब तक गोली चला दिए। गोली अनूप के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। बीच बचाव करने गई छोटी बहू को भी एक गोली उसे लग गई।

दुबई में रहकर अनूप करता था काम
नशे में धुत पिता की गोली से असमय मौत के गाल में समाने वाला उसका बड़ा बेटा अनूप यादव कुछ वर्ष पहले दुबई में रहकर नौकरी करता था। वहां से वापस आने के बाद गांव में ही आटा चक्की लगाकर रोजगार शुरू कर दिया। वह धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को बढ़ाया। ट्रैक्टर ट्राली ले लिया और धान कुटाई की मशीन लगाकर अपनी जीविका चलाता था।

अनूप की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज
क्षेत्र के चौतीसा गांव में पुत्र अनूप यादव की हत्या के बाद उसकी पत्नी नीतू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अनूप के पिता हरि यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

आज घर पहुंचेगा अनूप का छोटा भाई
नशे में धुत पिता हरि यादव ने आक्रोश में लाइसेंसी हथियार से बड़े बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची छोटे बेट जीत नारायण यादव की पत्नी सुप्रिया पर भी फायर झोंक दिया। घायल सुप्रिया का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दुबई में रविवार को अवकाश होने के चलते जीत नारायण को छुट्टी नहीं मिल सकी। रविवार को उसने मां को फोन कर पत्नी व बच्चों का हाल जाना। उसने बताया कि सोमवार को ऑफिस खुला तो वह वहां से रवाना होगा।