शादी में बाधक बनीं बेटियां तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
- रिश्ते ठीक नहीं होने से डेढ़ साल पहले पत्नी से हुआ था तलाक
- पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उगला कत्ल का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बेटियों के कत्ल की वजह पिता की दूसरी शादी में बाधक बनना था। आरोपी ने उन्हें खेलने के बहाने निर्माणाधीन मकान पर ले गया और मार डाला। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती बरती तो उसने कत्ल राज उगला।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बनेथू गांव निवासी 30 वर्षीय जैनुल आबदीन से उसकी पत्नी सादिया खातून के रिश्ते अच्छे नहीं थे। उसी वजह से करीब डेढ़ साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था।
सादिया ने सिद्धार्थनगर जिले में दूसरी शादी कर ली। जबकि सादिया से पैदा दोनों बेटियां पांच वर्ष की मोसिबा खातून और ढाई वर्ष की अलसिबा खातून जैनुल आबदीन के साथ रहती थीं।
जैनुल आबदीन के पिता मसूद अहमद मुंबई में रहते हैं। गांव में उसके चाचा अबरार अहमद और उनका परिवार रहता है। जैनुल आबदीन दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन तलाकशुदा पत्नी से पैदा दोनों बेटियों की वजह से बात नहीं बन रही थी।
दूसरी शादी में बाधक बनने से जैनुल आबदीन ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई, फिर खेलने के बहाने परिवार के निर्माणाधीन मकान पर ले जाकर ईट से सिर कूचकर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद घर के उत्तर बागीचे के पास आरोपी छिपा था। सूचना पर रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बेटियों का डीएनए टेस्ट कराएंगी पुलिस
पकड़े गए आरोपी जैनुल आबदीन की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त ईट को बरामद किया। ईट में चिपके बच्चियों के बाल मिले। दोनों बच्चियों के सिर से बाल का नमूना पुलिस ने लिया। सिर से लिए गए बाल के नमूने का डीएनए टेस्ट पुलिस कराएगी।
मां ने भी कार्रवाई की मांग उठाई
इधर बेटियों की हत्या की सूचना पर सिद्घार्थनगर की रहने वाली मां सादिया खातून भी बेलहर पुलिस को सोमवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सादिया खातून का आरोप है कि उसकी शादी छह साल पूर्व जैनुल आबदीन से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करते थे।
पंचायत में बात नहीं बनी तो उसका तलाक हो गया था। उसकी पांच वर्षीय और ढाई वर्षीय बेटियों को जैनुल आबदीन अपने पास रखा था। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि सादिया की तरफ से दी गई तहरीर भी दर्ज हत्या के मुकदमे में जांच पड़ताल कर शामिल कर ली जाएगी।