फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father dies in a road accident while distributing daughter's wedding card

Gorakhpur News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की सड़क हादसे में मौत

Sat, 28 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Father dies in a road accident while distributing daughter's wedding card
गगहा। बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव निवासी राजनरायन सिंह (49) की बृहस्पतिवार को खलीलाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

राजनरायन सिंह की बेटी की शादी आगामी 11 मार्च को तय है। बृहस्पतिवार को वह अपनी एकलौती बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान खलीलाबाद के पास मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस पिता ने बेटी के हाथ पीले करने का सपना सजाया था, उसी की अर्थी उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
करीब 20 वर्ष पूर्व उनकी पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दूसरी पत्नी से एक बच्ची हुई थी, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में पुत्र सोनू, जो इटली में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed