फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The love bird couples liked the peaceful environment at Gorakhpur Zoo

Gorakhpur News: चिड़ियाघर: ये चिड़ियां भी लव बर्ड्स हैं, करिए दीदार- भाने लगा हा इन्हें माहौल

Sat, 20 Jul 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में प्रेमी जोड़े (लव बर्ड्स) तो आते ही रहते हैं, लेकिन अब यहां का शांत माहौल लव बर्ड्स नाम की अफ्रीकी मूल की चिड़िया को भी भाने लगा है। इनको यहां का वातावरण इतना पसंद आ गया कि करीब तीन साल में इनकी संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
 

विज्ञापन
The love bird couples liked the peaceful environment at Gorakhpur Zoo
चिड़ियाघर में लव बर्ड्स के जोड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में प्रेमी जोड़े (लव बर्ड्स) तो आते ही रहते हैं, लेकिन अब यहां का शांत माहौल लव बर्ड्स नाम की अफ्रीकी मूल की चिड़िया को भी भाने लगा है। इनको यहां का वातावरण इतना पसंद आ गया कि करीब तीन साल में इनकी संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


2021 में जब चिड़ियाघर खुला तो उस समय इनकी संख्या 14 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। इनका कुनबा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लव बर्ड्स छोटे तोते की प्रजातियों में शामिल पक्षी हैं। लव बर्ड्स को उनके मजबूत जोड़ी बंधन के कारण यह नाम दिया गया है। देखने में ये काफी खूबसूरत लगते हैं। ये छोटे झुंडों में रहते हैं और फल, सब्जियां, घास व बीज खाते हैं। चिड़ियाघर आने वाले दर्शक इन्हें काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन


 

The love bird couples liked the peaceful environment at Gorakhpur Zoo
चिड़ियाघर में लव बर्ड्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शांत वातावरण से बढ़ा कुनबा
चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर की शुरुआत के समय गोरखपुर बर्ड सोसाइटी की ओर से इन्हें डोनेट किया गया था। यहां का शांत वातावरण इन्हें काफी पसंद आया। चिड़ियाघर के आसपास वेटलैंड है, हरियाली भी है।

लव बर्ड्स नहाना और रोजाना धूप लेना पसंद करते हैं। खाने में यह मिलेट्स पसंद करते हैं। सही खानपान, शांत वातावरण और रखरखाव की वजह से इनका कुनबा बढ़ा है। देखने में यह बहुत मनमोहक होते हैं, इसकी वजह से दर्शकों का भी ध्यान आकर्षित करते हैं।

उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में शनिवार को सीएम योगी आने वाले हैं। वह जहां पौधरोपण करेंगे, वहां से थोड़ी दूर पर ही लव बर्ड्स का ठिकाना है। वे उन्हें भी देखने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed