फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers stop ring road work demand compensation at new rate

Gorakhpur News: किसानों ने रिंग रोड का काम रोका, नई दर पर मुआवजा देने की मांग

Mon, 20 Nov 2023 02:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Nov 2023 02:40 PM IST
सार

एनएचआई परियोजना प्रबंधक भावेश अग्रवाल ने कहा कि रिंग रोड का काम चल रहा है, आज भी टीम गई थी। काम रोकने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर कुछ विरोध है तो किसानों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
Farmers stop ring road work demand compensation at new rate
भटहट में किसानों ने रोका काम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंगल कौड़िया से जगदीशपुर कोनी तक 26 किमी रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। रविवार को मोगलपुरा में रिंग रोड की जेसीबी को किसानों ने वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि जब तक नई दर से मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


रिंग रोड की जमीन के समतलीकरण के लिए जेसीबी के साथ कर्मचारी गांव में गए तो इसकी सूचना ग्रामीणों को हो गयी। देखते ही देखते किसान इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। राजेश विश्वकर्मा, उमेश मौर्या, राजवीर मौर्या, फनी यादव, राजाराम यादव, गिरधारी यादव, गुड्डू यादव, लालविन्दर समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजा की धनराशि नहीं मिली है। ऐसे में नए दर से मुआवजा मिलने तक जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। किसानों के विरोध के चलते कर्मचारियों को जेसीबी के साथ ही अन्य मशीनों को लेकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन

एनएचआई परियोजना प्रबंधक भावेश अग्रवाल ने कहा कि रिंग रोड का काम चल रहा है, आज भी टीम गई थी। काम रोकने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर कुछ विरोध है तो किसानों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed