{"_id":"5ef49e5eb47a662f172a5ddb","slug":"farmers-died-due-to-lightning-strikes-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, बारिश का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, बारिश का कहर जारी
Thu, 25 Jun 2020 06:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
बारिश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में परिवार के लिए अन्न उपजाने के लिए गुरुवार को खेत के लिए निकले दो किसान बादलों के रौद्र रूप का शिकार हो गए। बिजली गिरने से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी किसान जग्गी और बुढ्ढी खास गांव निवासी मसूद की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों किसानों के परिवार की आय इनपर ही निर्भर थी, मौत होने से परिवार पर भी संकट आ गया है। हालांकि प्रशासन ने इन किसान परिवारों की सहायता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी जग्गी (52) बृहस्पतिवार को खेत गया था। वह खेत में काम कर रहा था कि भारी गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक खेत में बिजली गिरी और जग्गी उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही राजस्व को विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
बिजली गिरने की दूसरी घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ्ढी खास गांव के बाहर खेत में घटी। गांव निवासी किसान मसूद (39) सुबह गांव के पूरब अपने खेत में रोपाई कर रहा था। सुबह करीब दस बजे बादल गरजे और बिजली मसूद के खेत में गिरी।
पास में ही काम कर रहा मसूद बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन फानन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई। रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाएगी।
मसूद की मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। मसूद अपने परिवार का मात्र एक ही सहारा था। उसके मौत के बाद उसकी पत्नी शाहजहां (37), चार बच्चे हैं। बच्चों में तबरेज (10) परवेज (8) जाबेद (6) व सबा (2) हैं। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।