फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer death during police raid side story in Gorakhpur

पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत: बेटी बोली- पुलिस के साथ आए थे पट्टीदार, घेरते ही हो गए थे बेहोश

Thu, 15 Jun 2023 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

मृतक पर मार्च में मारपीट का केस दर्ज किया गया था। दूसरे पक्ष का सिर पर चोट के बाद गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई गई थी। इसी मामले को लेकर पुलिस ने किसान के घर दबिश दी थी।

विज्ञापन
Farmer death during police raid side story in Gorakhpur
बांसगांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के चाड़ी गांव में बुधवार सुबह दबिश के दौरान गैर इरादतन हत्या की कोशिश के आरोपी किसान रामसकल यादव (50) की मौत हो गई। आरोप है कि भागने के दौरान पीछा करते समय सिपाहियों ने लात मार दी, जिससे वह गिर गए और जान चली गई। जबकि, पुलिस ने लात मारने से इनकार किया है। उधर, बेहोशी के हालत में जिला अस्पताल लाए गए रामसकल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रामसकल की बेटी रिंकी ने बताया कि गन्ना काटने को लेकर मिश्री यादव के बेटे साधु यादव, रामबचन, शिवबचन, रामदरश द्वारा मेरे पापा और मम्मी को मारा पीटा गया, जिसमें मिश्री द्वारा बांसगांव थाने में मारपीट की धारा में केस दर्ज कराया गया। राधे यादव व रामसकल यादव को अभियुक्त बनाया गया। बाद में विवेचना के दौरान विवेचक सुनील शर्मा ने धारा 308 बढ़ा दी। जब पुलिस पापा को पकड़ने के लिए आई, उस समय वह खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर देवराड़ गांव की ओर भागे। पीछे से पुलिस दौड़ा रही थी। मिश्री और उनके लड़के तथा परिवार के लोगों ने पापा को चारों तरफ से घेर लिया। जबतक हम मौके पर पहुंचे, तब तक पापा मार खाकर बेहोश हो गए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। लौटकर मैंने मम्मी को बताया कि पुलिस वालों ने पापा की जान ले ली है। हालांकि, तब तक पुलिस उन्हें लेकर बांसगांव चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत, विरोध में पांच घंटे हाईवे जाम

छह बच्चों के पिता थे रामसकल

रामसकल यादव के चार लड़की और दो लड़के हैं, जिनमें से तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़ा लड़का मानसिक तौर पर विकलांग है। छोटा लड़का छोटू की उम्र 17 वर्ष है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में रामसकल आरोपी था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस भी पीछे गई तो वह गिर पड़ा। बेहोशी के हाल में उसे सीएचसी फिर जिला अस्पताल लगाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। संभावना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed