{"_id":"621ded2eeb8fdb4d7141b750","slug":"family-took-hostage-of-young-man-who-came-to-meet-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने बनाया बंधक, ग्रामीणों ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने बनाया बंधक, ग्रामीणों ने कराया समझौता
Tue, 01 Mar 2022 03:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
रविवार को युवक टहलने के बहाने घर से निकला और प्रेमिका के घर में घुस गया। घर में उस समय युवती अकेली थी, लेकिन इसी बीच उसके परिजन आ गए और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में रविवार को प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने बंधक बना लिया। काफी देर तक वह घर में बंद रहा। इसकी भनक किसी ग्रामीण को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। बाद में संभ्रात लोगों ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रेमी को छोड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को युवक टहलने के बहाने घर से निकला और प्रेमिका के घर में घुस गया। घर में उस समय युवती अकेली थी, लेकिन इसी बीच उसके परिजन आ गए और युवक को पकड़ लिया। नाराज परिजनों ने युवक की पिटाई कर उसे घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
उधर, काफी देर तक युवक के नहीं आने पर उसका दोस्त तलाश में पहुंच गया। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घर से बाहर निकाला। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।