फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake TTE arrested Was extorting money from passengers in train

फर्जी टीटीई गिरफ्तार: ट्रेन में यात्रियों से कर रहा था वसूली, वरिष्ठ टिकट निरीक्षक ने जीआरपी में दर्ज कराया के

Sun, 17 Dec 2023 06:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Dec 2023 06:04 AM IST
सार

एसपी जीआरपी अवधेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Fake TTE arrested Was extorting money from passengers in train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस में शनिवार को जीआरपी ने एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह टीटीई बनकर यात्रियों की चेकिंग कर रहा था और रुपये भी वसूल रहा था। आरोपी की पहचान कुशीनगर के कुबेरस्थान के सिकटा निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वरिष्ठ टिकट निरीक्षक एस. रंजन ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ टिकट निरीक्षक गोमतीनगर-छपरा कचहरी (15113) में ड्यूटी पर थे। वह टिकट चेक कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि एक अन्य युवक अभी टिकट चेक करके गया है। आगे जाने पर युवक यात्रियों से वसूली करते दिखा। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को दी। कोच में मौजूद जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पहले तो उसने सबको अर्दब में लेने की कोशिश की और बताया कि वह भी टीटीई ही है।

विज्ञापन

 

आईकार्ड मांगने पर घर पर छूटने की बात करने लगा। सख्ती करने पर उसने सच्चाई बता दी। इसके बाद वरिष्ठ टिकट निरीक्षक ने तहरीर दी। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जीआरपी अवधेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed