फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake Teacher work on another teacher place suspended

गोरखपुर: दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा था शख्स, जांच के बाद हुआ निलंबित

Thu, 13 Feb 2020 07:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Fake Teacher work on another teacher place suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 दूसरे के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय खजुरी पांडेय में तैनात सहायक अध्यापक नीरज पांडेय को बेसिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि नीरज पांडेय देवरिया के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक के दस्तावेजों का कूटरचित इस्तेमाल कर नौकरी कर रहे हैं। देवरिया के रहने वाले बालमुकुंद पांडेय ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग से जनवरी में की थी।

विज्ञापन


  जांच के दौरान जब नीरज के हाईस्कूल के प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई तो पूरा खेल खुलकर सामने आया है। अमर उजाला से बातचीत में शिकायतकर्ता बालमुकुंद ने बताया कि देवरिया के ग्राम बिशुनपुरा निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय दूसरे के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नीरज पांडेय के नाम से अपनी सेवाएं बेसिक शिक्षा विभाग में दे रहा है।
विज्ञापन


अब तक जांच में आरोपी के हाईस्कूल का अंकपत्र संदिग्ध मिला है। जिसके आधार पर विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दोनों ही शिक्षकों को सत्यापन के लिए विभाग में बुलाया है। विस्तृत जांच के बाद आरोपी शिक्षक को बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक के ऊपर दूसरे के प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। प्राथमिक जांच में आरोप सही लग रहे हैं। फिलहाल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed