{"_id":"650d6313d8e6363f030b2737","slug":"fake-sharda-city-case-police-now-searching-for-omprakash-in-fraud-case-2023-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शारदा सिटी मामला: जालसाजी के मामले में अब पुलिस को ओमप्रकाश की तलाश, विक्रेताओं की भूमिका की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शारदा सिटी मामला: जालसाजी के मामले में अब पुलिस को ओमप्रकाश की तलाश, विक्रेताओं की भूमिका की जांच शुरू
Fri, 22 Sep 2023 03:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:19 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शक के दायरे में आए सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर कई लोगों से जालसाजी करने के मामले में अब पुलिस को ओमप्रकाश की तलाश है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिए गए अक्षय मिश्रा को ओमप्रकाश ने ही जमीन बेची थी, जबकि वह जानते थे कि जमीन सीलिंग की है। इसी वजह से जमीन को किस-किस ने बेचा है, इसकी जांच करने के साथ ही पुलिस सभी से संपर्क करके मामले को सुलझाने की कोशिश में है। उधर, अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके लोगों ने भी पुलिस से मुलाकात की है। उन्हें अपनी रकम वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शारदा सिटी के नाम पर जालसाजी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसके वर्तमान समय में संचालन करने वाले अक्षय मिश्रा को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अक्षय से पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आ गए हैं, जिसकी सच्चाई की जांच अभी बाकी है।
विज्ञापन
आरोपी अक्षय खुद को ही ठगी का शिकार बता रहा है। पुलिस की अब तक की जांच में इसके कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। यही वजह है कि पुलिस अब शारदा सिटी के नाम पर बेची गई जमीनों की हकीकत जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है। खबर है कि जमीन के धंधे में जुड़े कई लोग इसमें शामिल हैं, जो अक्षय को आगे करके पर्दे के पीछे से खेल कर रहे हैं।
फिलहाल, अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शक के दायरे में आए सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई हो रही है।
फिलहाल, अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शक के दायरे में आए सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई हो रही है।