फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake reporting of vaccination in Siddharthnagar The second dose of Covid has been applied to the dead elderly

सिद्धार्थनगर में टीकाकरण की फर्जी रिपोर्टिंग: जिसे नहीं लगी दूसरा डोज, उसके मोबाइल पर भी आया मैसेज

Tue, 23 Nov 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 08:29 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल में आए मैसेज में मृतक बुजुर्ग को कोविड की दूसरी डोज लगा दी गई है, जबकि उसी क्षेत्र में एक और व्यक्ति परेशान है कि उन्होंने कोविड टीके की दूसरा डोज नहीं लगाई है, लेकिन उनके मोबाइल पर टीका लगने का मैसेज आ गया है। वह परेशान हैं कि उनका टीकाकरण कैसे होगा।
 

विज्ञापन
Fake reporting of vaccination in Siddharthnagar The second dose of Covid has been applied to the dead elderly
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के कोविड टीकाकरण में फर्जी रिपोर्टिंग का मामला सामने आया रहा है। सिद्धार्थनगर के लोटन सीएचसी के अंतर्गत इस तरह के दो मामले सामने आए हैं, जिससे प्रमाणित हो रहा है कि टीकाकरण की फीडिंग में कुछ गड़बड़ है। 
विज्ञापन


लोटन क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल में आए मैसेज में मृतक बुजुर्ग को कोविड की दूसरी डोज लगा दी गई है, जबकि उसी क्षेत्र में एक और व्यक्ति परेशान है कि उन्होंने कोविड टीके की दूसरा डोज नहीं लगाई है, लेकिन उनके मोबाइल पर टीका लगने का मैसेज आ गया है। वह परेशान हैं कि उनका टीकाकरण कैसे होगा।
विज्ञापन


केस एक-
लोटन क्षेत्र के ग्राम बस्तिया के टोला डफालीपुर निवासी सत्यनाराण सिंह (80) का निधन 10 जून हो गया है, तीन जुलाई का उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उनके नाती अंकुर सिंह के मोबाइल पर 16 नवंबर को मैसेज आया कि सत्यनारायण सिंह को कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगा दिया गया तो वे हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोटन सीएचसी के अंतर्गत टीका लगाने वाली एएनएम का नाम गुड़िया आया है। उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर में उनके बाबा को 4 अप्रैल को टीके की पहली डोज लगाई गई थी तो उनका मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
 

केस दो-
लोटन में भाजयुमो के मंडल महामंत्री एवं रमवापुर के निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पांच दिन पहले उनके मोबाइल पर उन्हें कोवैक्सीन टीके की दूसरी डोज लगने का मैसेज मिला तो वे परेशान हो गए। उनकी चिंता है कि बिना टीकाकरण कराए ही मैसेज आ गया और अब टीके की दूसरी डोज कैसे लगेगी।

स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उन्हें यही बताया कि आधार और मोबाइल के अनुसार टीका लगा दिया गया है, टीकाकरण के लिए वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करें। अजय ने भी सोशल मीडिया के पोस्ट में कमेंट करके स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की है।

कोविड टीकाकरण की फर्जी रिपोर्टिंग नहीं हो रही है। लोटन सीएचसी के अंतर्गत मोबाइल नंबर फीडिंग में गलती हुई होगी, इस मामले में शनिवार को लोटन सीएचसी में जाऊंगा। पूछताछ की जाएगी। जिस व्यक्ति को टीका लगे बिना ही दूसरा डोज लगने का मैसेज मिला है, उन्हें दूसरा डोज लगाई जाएगी।
-डॉ. सौरव चतुर्वेदी, प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed