फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake Registering with money in name of Jubin Nautiyal in Gorakhpur

गोरखपुर: कार्यक्रम स्थल का पता न अनुमति, जुबिन नौटियाल के नाम पर रुपये लेकर कर रहे पंजीकरण

Thu, 30 Dec 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

गोरखपुर में जगह-जगह बैनर- पंफलेट के जरिए प्रचार कर 500 रुपये में ऑनलाइन व भौतिक पंजीकरण कर रहे। चंपा देवी पार्क में कार्यक्रम कराने का दावा, जीडीए का कहना किसी को जगह नहीं उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
Fake Registering with money in name of Jubin Nautiyal in Gorakhpur
Shirley Setia, Jubin Nautiyal(File) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक इवेंट ग्रुप द्वारा गोरखपुर शहर में एक और दो जनवरी को इंद्रधनुष 2022 नाम से कार्यक्रम कराया जा रहा है। मगर जिस कार्यक्रम स्थल चंपा देवी पार्क की जानकारी दी जा रही है, उसे लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का कहना है कि प्राधिकरण ने पार्क की जमीन पर ऐसे किसी भी कार्यक्रम के लिए अपनी अनुमति नही दी है।

विज्ञापन


यही नहीं जिला प्रशासन के मुताबिक भी वहां किसी आयोजक ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए न तो आवेदन किया और न ही प्रशासन ने किसी को अनुमति ही दी है। अब ऐसे में कार्यक्रम के लिए 500 रुपये लेकर किया जा रहा पंजीकरण, सही है या गलत, इसे लेकर लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

    
कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताओं के साथ ही दो जनवरी को विजेताओं को नकद धनराशि के पुरस्कार देने और  मशहूर गायक जुबिन नौटियाल का लाइव कंसर्ट कराने का दावा किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही पंफलेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत होने वाले नृत्य प्रतियोगिता,पेंटिंग, रैंप वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 500 रुपये में पंजीकरण कराया जा रहा है। ऑनलाइन के साथ ही गोलघर स्थित जीडीए टॉवर के एक रेस्त्रां में भी पंजीकरण किया जा रहा है।

 

प्रशानिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर किया इनकार

मंगलवार को अखबार के संवाददाता मौके पर पहुंचे तो रेस्त्रां में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि पांच सौ रुपये दीजिए पंजीकरण कर रसीद दे दी जाएगी। पूछने पर आगे बताया कि तीन सौ से अधिक लोग संबंधित रेस्त्रां में पहुंचकर पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा तमाम लोग ऑनलाइन भी पंजीकरण करा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के बारे में पूछे जाने पर बताया गया चंपा देवी पार्क।

जीडीए और प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति है या नहीं इसके बारे में पूछने पर जवाब मिला कि- अनुमति है। साथ ही यह भी बताया कि विस्तृत जानकारी सत्यजीत देंगे। उनका नंबर मांगा गया तो रेस्त्रां का संबंधित कर्मचारी नहीं दे सका। कहां मिलेंगे, यह पूछे जाने पर भी उसका जवाब मिला कि उसे जानकारी नहीं। पंफलेट पर दर्ज नंबर मिला लीजिए। मगर जब पंफलेट पर दर्ज तीनों नंबर 8601411555, 8601411888, और 8601411999  पर फोन किया गया तो पूरी घंटी बजने के बाद भी किसी ने भी कॉल नहीं रिसीव की। कार्यक्रम से जुड़े किसी भी जिम्मेदारी का पक्ष आएगा तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जीडीए ने एक या दो जनवरी की तारीख या उसके आस-पास की तिथि में इंद्रधनुष 2022 या जुबिन नोटियाल के लाइव कंसर्ट कार्यक्रम के लिए किसी को भी चंपा देवी पार्क का आवंटन नहीं किया है।

एडीएम सिटी विनीत सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से किसी को भी एक या दो तारीख में चंपा देवी पार्क या किसी अन्य जगह पर इंद्रधनुष 2022 कार्यक्रम या जुबिन नौटियाल के लाइव कंसर्ट जैसे कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है। किसी ने अनुमति मांगी भी नहीं थी। यदि किसी ने बिना अनुमति के कार्यक्रम किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed