{"_id":"610b9d851e09e43e63270620","slug":"fake-mustard-and-refined-oil-seized-of-popular-brand-by-food-safety-department-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोकप्रिय ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली सरसों व रिफाइंड तेल, छापेमारी में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोकप्रिय ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली सरसों व रिफाइंड तेल, छापेमारी में हुआ खुलासा
Thu, 05 Aug 2021 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:42 PM IST
सार
खाद्य सुरखा विभाग की टीम ने साहबगंज मंडी में की कार्रवाई, पैकेजिंग मशीन, रैपर, ढक्कन जब्त।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दाल एवं तेल में मिलावट व कालाबाजारी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोरखपुर शहर के साहबगंज मंडी में एक लोकप्रिय ब्रांड के नकली तेल का स्टॉक पकड़ा। टीम ने 3.50 लाख कीमत का 6750 लीटर तेल सीज कर दुकानदार को अभिरक्षा में ले लिया। मौके से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम ने मौके से पकड़ी गई पैकेजिंग मशीन, रैपर आदि सामग्री को जब्त कर कार्यालय में जमा करा लिया है।
अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साहबगंज मंडी स्थित सब्जी बाजार के पास स्थित मेसर्स भगवती प्रसाद गुप्ता उर्फ चंद्र प्रकाश तथा तनवीर पुत्र स्व. तौसीर हसन के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम को वहां नकली तेल के कारोबार की सूचना मिली थी।
रेस्त्रां- मिठाई की दुकानों से लाते थे खाली डिब्बे
अभिहीत अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान दोनों ही प्रतिष्ठानों में एक लोकप्रिय ब्रांड के सरसों के तेल एवं रिफाइंड ऑयल की पैकेजिंग की जा रही थी। पूछने पर पता चला कि दोनों कारोबारी रेस्त्रां व मिठाई आदि की दुकानों से इस ब्रांड के सरसों तेल व रिफाइंड के खाली डिब्बे खरीदते थे। रैपर की छपाई कराते थे और फिर उसमें तेल भरकर उसे ब्रांडेड के नाम पर अधिक दामों में बेचते थे। टीम को संदेह है कि डिब्बों में भरा जाने वाला तेल मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
3150 लीटर रिफाइंड, 3600 लीटर सरसों तेल सील
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मौके से लोकप्रिय ब्रांड का 3150 लीटर रिफाइंड, 3600 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया है। टीम ने साहबगंज मेसर्स मंगलम एग्रो इंडस्ट्रीज से भी बैल कोल्हू सरसों तेल का एक नमूना लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुचित प्रसाद, नरेश कुमार तिवारी, अजय कुमार सिह, कृष्ण चंद्र शामिल रहे।