{"_id":"644d8a8ab9efbb2e9801b7c7","slug":"fake-deed-got-done-by-showing-someone-elses-boundary-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-146410-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : दूसरे की चौहद्दी दिखाकर करा लिया फर्जी बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : दूसरे की चौहद्दी दिखाकर करा लिया फर्जी बैनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। क्षेत्र के सोनबरसा (समुदा) गांव में कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक दूसरे व्यक्ति की जमीन की चौहद्दी दिखाकर फर्जी बैनामा करा लिया है। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने तहसील जाकर फर्जी बैनामे का खारिज-दाखिल से रोकवा दिया। खारिज-दाखिल रुकने से बौखलाए जालसाजों ने पीड़ित को सोनबरसा चौराहे पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने हरपुर बुदहट थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।सोनबरसा बाबू गांव निवासी स्वतंत्र सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके एक भाई स्व. स्वर्ण सिंह के लड़के चंद्रशेखर का नाम वरासत में दर्ज होकर खतौनी में चढ़ गया है। भतीजा चंद्रशेखर की समुदा गांव में एक जमीन थी, जिसे उसने पहले ही बेच दिया है। 21 अप्रैल को समुदा गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जी और झूठा बैनामा का पेपर तैयार कराकर मेरे भतीजे अभिषेक से मेरे खेत की चौहद्दी दिखाकर फर्जी बैनामा अपने पक्ष में करवा लिया गया है।
24 अप्रैल को तहसील से जानकारी हुई कि फर्जी चौहद्दी दिखाकर बैनामा हुआ है तो मैंने उसपर आपत्ति लगा दी। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
24 अप्रैल को तहसील से जानकारी हुई कि फर्जी चौहद्दी दिखाकर बैनामा हुआ है तो मैंने उसपर आपत्ति लगा दी। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन