{"_id":"64cc03a70b9c92ff5a0b5b26","slug":"faimly-matter-in-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-262107-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 14 साल इंतजार के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी..पहली बोली-मैं भी साथ रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 14 साल इंतजार के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी..पहली बोली-मैं भी साथ रहूंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट (गोरखपुर)। 14 वर्षों तक पत्नी के घर लौटने का इंतजार करने के बाद एक शख्स ने दिसंबर 2022 में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी भी पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भटहट पुलिस चौकी में घंटों पंचायत होती रही, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। अब पुलिस कार्रवाई को लेकर असमंजस में है। हालांकि कानून के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी अवैध है। इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। रिश्तों में आई दरार से जहां पूरा परिवार टूट जाता है, वहीं कोर्ट-कचहरी का चक्कर अलग से। ताजा मामले के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी राजघाट थाना क्षेत्र में लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को साथ लेकर मुंबई चला गया। पांच साल बाद दोनों गांव आ गए। इसके बाद पति कमाने विदेश चला गया। महिला का आरोप है कि घरवाले उसे प्रताड़ित करने लगे, जिसके कारण वह बेटी के साथ बुआ के घर शहर के रुस्तमपुर में रहने लगी। रोजी-रोटी के लिए कुछ काम भी करने लगी। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका पति विदेश से जब घर आया तो पत्नी को बुलाने की कई बार कोशिश की, मगर वह नहीं आई।
महिला का कहना है कि कुछ दिन के बाद जब उसकी बुआ का मौत हो गई तो वह रुस्तमपुर में किराए के कमरे में रहने लगी। प्राइवेट काम करके अपना गुजर-बसर करने लगी। उधर, पति ने लगभग 14 वर्षो के इंतजार के बाद दिसंबर में दूसरी शादी कर ली। शादी की जानकारी होने के बाद उसकी पहली पत्नी बेटी के साथ बृहस्पतिवार शाम फरियाद लेकर भटहट चौकी पर पहुंची। दोनों पक्ष जुटे तो कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने कोई निर्णय नहीं होते देख महिला को कोर्ट जाने की सलाह देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
इनसेट
रिश्तों में आई दरार तो पुलिस- कोर्ट तक पहुंचे मामले
केस एक
पंचायत हुई, नहीं बनी बात तो दर्ज कराया था केस
06 मार्च 2023: शाहपुर इलाके के चरगांवा निवासी रीना देवी ने गोंडा जिले के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर निवासी पति अरविंद गिरी पर केस दर्ज कराया था। वह पहले तो कुछ साल तक वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश में जुटी रहीं, लेकिन बात नहीं बनी तो केस दर्ज कराया। आरोप है कि पति उन्हें पीटते थे। पति ने सगे मामा की लड़की से शादी कर ली है, जिससे एक बच्ची भी है। कई बार ससुराल जाने की कोशिश की तो पति, सास व ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की थी।
केस दो
35 साल तक रिश्ता सुधारने की कोशिश और दे दिया तलाक
09 जून 2023: पिपराइच क्षेत्र के इमिलिया उर्फ बिजहरा के रहने वाले जान मोहम्मद ने सउदी से लौटने के बाद 35 साल पहले जिस महिला से शादी की, उसे तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। खोराबार क्षेत्र के रुद्रापुर कुस्मही बाजार की रहने वाली लैलूननिशा ने केस दर्ज कराया है। वह विदेश में रहने वाले पति से रिश्ता सुधरने की कोशिश भी कीं। कई बार रिश्तेदारों के बीच में पंचायत भी हुई थीं, लेकिन पति ने अचानक तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। आरोप यह भी है कि महराजगंज के अमवा बुजुर्ग रसूलपुर गांव की रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया है। दोनों से एक बेटी भी है, जबकि पति से पूछने पर वह मना करता है।
केस तीन
30 मई 2023: गुलरिहा पुलिस ने एक युवक को दूसरी शादी करने के आरोप में जेल भेजा था। शादीशुदा युवक गुलरिहा क्षेत्र के मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था। पहली पत्नी ने परिजन के साथ पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। उसने तब बताया था कि उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही रिश्ता खराब हो गया। दोनों के बीच रिश्तेदारों ने पंचायत भी कराई, लेकिन बात नहीं बनी तो धोखे से युवक दूसरी शादी करने लगा, लेकिन इसकी जानकारी पर पहली पत्नी पहुंच गई और आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इनसेट
पति ने महिला से की कोर्ट मैरिज , पहली पत्नी को जान से मारने की धमकी दी
गीडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने चोरी छुपे कैम्पियरगंज थाना के एक गांव रहने वाली आर्केस्टा में काम करने वाली महिला से कोर्ट मैरिज कर लिया है। जब यह बात हमकों पता चली तो हमने अपने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों के बीच में अड़ंगा डाली तो तुमको और तुम्हारें बच्चों को मार दूंगा, पति द्वारा सारा जेवरात भी आर्केस्टा वाली के चक्कर में बेच डाला गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।