{"_id":"64952d60408b78bc8904a5f6","slug":"failed-to-molest-two-students-of-ninth-class-killed-girl-in-maharajganj-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, चेहरे और शरीर पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, चेहरे और शरीर पर डाला तेजाब
Fri, 23 Jun 2023 10:58 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:58 AM IST
सार
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस निरोध, मैगी की पन्नी, एक बोतल एसिड, 8800 रुपये बरामद किया हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
महराजगंज जिले में पकड़ियार बुजुर्ग गांव की सात वर्षीय बच्ची की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या के आरोप में नौवीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया कि वे दुष्कर्म की नीयत से बालिका को सूनसान घर में खींच ले गए थे। विरोध करने पर सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह 11 बजे के करीब बच्ची मैगी लेकर आ रही थी। गांव में एक घर के सामने गली में दोनों ने उसे रोक लिया और टॉफी के बहाने घर के अंदर ले गए। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना
दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह चिल्लाने लगी। डर कर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को घर में छिपा दिया और पहचान छिपाने के लिए घर में रखा तेजाब चेहरे पर डाल दिया। रात करीब एक बजे वे बारिश के दौरान घर में पहुंचे और शव को गली में रख दिया।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस निरोध, मैगी की पन्नी, एक बोतल एसिड, 8800 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन