फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facilities for both practice and competition will be available at the same location.

Gorakhpur News: बाह्य खेलों के लिए दिवाली तक तैयार हो जाएगा क्षेत्रीय क्रीड़ांगन

Thu, 23 Jul 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Facilities for both practice and competition will be available at the same location.
गोरखपुर। गोरक्षनगरी के लोगों को एक ही स्टेडियम में खेलों के अभ्यास से लेकर प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा जल्द ही मिलने वाली है। पिछले नौ माह से निर्माणाधीन क्षेत्रीय क्रीड़ांगन दिवाली तक बाह्य खेल गतिविधियों के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि इसके निर्माण के लिए दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


47.42 करोड़ है खेल मैदान की लागत, आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनेगा
आधुनिक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन का काम अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ था। 47 करोड़ 42 लाख 36 हजार की लागत से बन रहे इस स्टेडियम को बनाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को मिला है। अब तक दो किस्तों में कुल 33 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। स्टेडियम अपना आकार ले चुका है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर बताते हैं कि अब तक 41 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का ढांचा तैयार हो चुका है। भूतल पर वेटलिफ्टिंग हॉल, जूडो हॉल, बिलियर्ड्स, स्नूकर पूल, कैफेटेरिया, अग्नि नियंत्रण, बिजली नियंत्रण कक्ष, बनेगा। प्रथम तल पर बॉक्सिंग हॉल, टेबल टेनिस हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, लाइब्रेरी, स्टोर रूम बनेगा। स्टेडियम में 400 मीटर लंबा आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जा रहा है। खेल मैदान पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। बहुउद्देश्यीय हॉल भी बन रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल आयोजन हो सकेगें। इसमें 420 लोग बैठकर खेल का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन



बोले अधिकारीस्टेडियम करीब तैयार होने को है। सिंथेटिक ट्रैक समेत आउटडोर के कार्य लगभग 45 दिन में पूरे हो जाएंगे। इसे बारिश के बाद शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है स्टेडियम दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नीरज गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, गोरखपुर


बोले अधिकारीक्षेत्रीय क्रीड़ांगन के निर्माण की नियमित निगरानी की जा रही है। अब तक के काम की रफ्तार संतोषजनक है। लक्ष्य है कि इसे दिवाली तक तैयार करके खिलाड़ियों के अभ्यास व प्रतियोगिता के लिए खोल दिया जाए।

- राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article