फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Express train will pass through Thawe-Kaptanganj route for five days

पांच दिन तक थावे-कप्तानगंज रूट से गुजरेंगी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या है वजह

Tue, 17 Nov 2020 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Express train will pass through Thawe-Kaptanganj route for five days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोरखपुर-सीवान रूट पर समपार फाटकों पर होने वाले कार्य के चलते पांच रेलगाड़ियां 18 से 22 नवंबर के बीच रूट डायवर्जन के चलते कप्तानगंज-तमकुहीरोड-थावे रेलमार्ग से होकर जाएंगी। हालांकि इन गाड़ियों का बदले हुए रूट पर कोई स्टापेज नहीं होगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जन सूचना विभाग कार्यालय ने इसकी सूचना जारी करते हुए रेल खंड के सभी अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

गोरखपुर-सीवान रेल खंड पर दो समपार फाटकों पर कुछ मरम्मत कार्य कराया जाना है। इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। रेलवे के अफसरों के अनुसार 18 से 22 नवंबर के बीच 04185 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, 04186 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 02566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 04407 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए थावे-कप्तानगंज रेल खण्ड के सभी स्टेशन अधीक्षकों सहित रेलकर्मियों को विशेष चौकसी बरतने की सलाह दी गई है।

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक निखिल रघुनाथ श्रीवास्तव का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्जन को लेकर रेल खंड के सभी रेलकर्मियों सहित समपार गेटमैनों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों से भी रेल लाइनों को साफ रखने और मवेशियों व खुद को रेल लाइनों से दूर रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed