{"_id":"63d795ef2e76d748ee0fd471","slug":"expert-suggestions-for-preparation-of-mathematics-exam-in-up-board-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारी: एक्सपर्ट दे रहे सलाह, डरें नहीं, ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करने का करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारी: एक्सपर्ट दे रहे सलाह, डरें नहीं, ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करने का करें प्रयास
Mon, 30 Jan 2023 03:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:33 PM IST
सार
एमपी इंटर कॉलेज के शिक्षक जयप्रकाश सिंह के अनुसार गणित एक ऐसा विषय है जिसमें छात्रों को 100 में से 100 नंबर मिल सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा देते समय फॉर्मूले का अच्छे से आंकलन कर लें। क्योंकि, हल्की सी चूक होने के कारण सवाल का उत्तर ही गलत हो जाता है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्यार्थियों में गणित के प्रति काफी डर रहता है। भले ही उनकी तैयारी अच्छी हो। लेकिन डर कहीं ना कहीं बाधक बनता है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ सामान्य से दिखने वाले तरीकों से 100/100 अंक लाए जा सकते हैं।
एमपी इंटर कॉलेज के शिक्षक जयप्रकाश सिंह के अनुसार गणित एक ऐसा विषय है जिसमें छात्रों को 100 में से 100 नंबर मिल सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा देते समय फॉर्मूले का अच्छे से आंकलन कर लें। क्योंकि, हल्की सी चूक होने के कारण सवाल का उत्तर ही गलत हो जाता है।
गणित की तैयारी के लिए अभ्यास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जितना ज्यादा अभ्यास होगा, उतना ही फायदा होगा। पिछले 5 साल तक के जितने भी गणित के प्रश्न पत्र हैं, उन सभी को निर्धारित समय के अनुसार अभ्यास करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल

- परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षा हॉल में घबराने की जगह पांच से दस मिनट ध्यान कर सकते हैं।
- गणित के सवालों के जवाब फॉर्मूले से ही आते हैं इसलिए जल्दबाजी न करें और सही फार्मूले का प्रयोग करें।
- किसी सवाल पर अटक रहे हैं तो उसे छोड़ दें और अन्य प्रश्नों के उत्तर लिखें।
- कोई सवाल ऐसा लग रहा है, जिसके उत्तर में आप भ्रमित हो गए हैं तो उसको उत्तर पुस्तिका के बजाय उपलब्ध कराई गई रफ कॉपी पर करके देखें।
- बेहद सावधानी के साथ जवाब लिखें ताकि आप की मेहनत के अनुसार नंबर मिले ।
- सारे जवाब लिखने के बाद यदि कुछ समय बचे तो एक बार जवाबों को दोबारा देख लें।
- अपने कमरे में फॉर्मूले से संबंधित विभिन्न चार्ट पेपर लगा लें
- इधर उधर की बातों या नकारात्मक विचारों में नहीं बल्कि पूरा ध्यान अपने अभ्यास पर रखें।