{"_id":"62230e23bd141d4f2243d87f","slug":"evms-kept-in-three-tier-security-cordon-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखे गए ईवीएम, कैमरों से भी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गोरखपुर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखे गए ईवीएम, कैमरों से भी निगरानी
Sat, 05 Mar 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:45 PM IST
सार
एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी, सीआरपीएफ, पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षाकर्मियों की लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते गोरखपुर के डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन व कला संकाय में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने शुक्रवार को ड्यूटी पर लगे जवानों की तैनाती जांची। स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों की 24 घंटे तैनाती की गई है। डबल लॉक में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस फोर्स भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम के ताले खुलेंगे। गोरखपुर के नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनमें ईवीएम रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम के पहले घेरे में पैरामिलिट्री को तैनात किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर रोजाना दिन में दो बार स्ट्रांग रूम का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रांग रूम के बाहर ठहरने के लिए टेंट बनाया गया है। वे सीसीटीवी के जरिए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम को देख सकते हैं। स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनको कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। निर्धारित दूरी पर पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
यहां की सुरक्षा व्यवस्था का खाका ऐसा तैयार किया गया है कि कोई भी इनके आसपास नहीं जा सकेगा। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी, सीआरपीएफ, पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षाकर्मियों की लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है।